बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 24 फरवरी। ग्राम भरचट्टी में व्यासपीठ कथावाचक संत इंद्रदेश्वरानंद सरस्वती महाराज (मथुरा वृंदावन जलगांव आश्रम महाराष्ट्र) के सानिध्य में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह में पहुंचकर विधायक आशीष छाबड़ा ने व्यासपीठ को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना किया।
इस अवसर पर बेमेतरा विधायक ने कहा कि श्री रामकथा सुनने से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक शुद्धिकरण होता है। सांसारिक दुखों से भी छुटकारा मिलता है, जो व्यक्ति जितनी बार राम कथा का श्रवण करेगा उसे उतना ही ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। सब धन खर्च करने से घटता है, लेकिन राम नाम धन ऐसा है जो कि जपने से बढ़ता है। रामकथा की महिमा अनंत है। राम कथा सुनने से मन निर्मल होता है। राम कथा संस्कार मर्यादा और जीवन जीने की कला सिखाती है। राम कथा पापों, कष्टों, दुखों संताप और शोक का नाश करने वाली है। रामकथा सुनने से प्रभु श्री राम की कृपा मिलती है। राम कथा जीवन के दोषों का नाश करती हैं। कलयुग में पापों से मुक्ति एवं सांसारिक आवागमन से मुक्ति का मात्र एक साधन है।


