बेमेतरा

त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव, निकाली भव्य शोभायात्रा
19-Feb-2023 2:48 PM
त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव, निकाली भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 19 फरवरी। 
महाशिवरात्रि पर बेमेतरा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजक ब्रह्मकुमारीज बेमेतरा की ओर से 87वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतपाल सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्षा लाखोटिया कोषाध्यक्ष दुर्ग जिला माहेश्वरी महिला मंडल, ब्रह्मकुमारी शशि दीदी प्रभारी ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र उपस्थित थे। परशुराम चौक के पास स्थित सेवा केंद्र से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बेरला शहर में भी ब्रह्मकुमारीज की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में सुनीता बहन समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान शिव की लीलाओं से संबंधित झांकी को शामिल किया गया था । इस दौरान 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी शोभायात्रा का समापन परशुराम चौक पर हुआ। शोभायात्रा में भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु थिरक रहे थे। इसके अलावा किसान नेता बेरला, कुसमी, भिलौरी, तरकोरी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

शंकराचार्य के मार्गदर्शन में हुआ रुद्राभिषेक
निर्माणाधीन एशिया के सबसे बड़े शिव मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में किसान नेता शामिल हुए। इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मार्गदर्शन में रुद्राभिषेक हुआ। आयोजन के लिए जिलेभर से हजारों श्रद्धालु ग्राम सलधा पहुंचे थे। किसान नेता ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर क्षेत्रवासियों के समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


अन्य पोस्ट