बेमेतरा

छग की समृद्ध संस्कृति परंपरा सदियों से चली आ रही- छाबड़ा
15-Feb-2023 3:09 PM
छग की समृद्ध संस्कृति परंपरा सदियों से चली आ रही- छाबड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 फरवरी।
ग्राम पंचायत बोरिया में आयोजित दो दिवसीय रंग महोत्सव में मुख्य अतिथि आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा शामिल हुए। सर्वप्रथम बाबा गुरु घासीदास की शैलचित्र में माल्यार्पण कर आर्शीवाद लिए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के रंग में सांस्कृतिक विविधता के रंग रचे बसे हैं।

प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हमारी बोली भाखा, वेशभूषा और रीति रिवाज की एक सुनहरी कड़ी की हम सभी छत्तीसगढिय़ा ही नही वरन देश दुनिया के लिए एक अनुपम उदाहरण है। छत्तीसगढ़ी परंपरा व संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से आज ग्राम बोरिया के माटी में दो दिवसीय रंग महोत्सव का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति परंपरा सदियों से चली आ रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की परंपरा को बचाना हमारी सब की जिम्मेदारी है। रंग महोत्सव छत्तीसगढ़ की परंपरा व संस्कृति को जीवत रखने का ऐसा महोत्सव एक माध्यम है। छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति की छटा देखने मिली। महोत्सव में प्रदेश की पारंपरिक कला और संस्कृति से लबरेज कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रामवासियों की मांग अनुरूप विधायक ने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख रुपए की घोषणा की। कार्यक्रम को राजेंद्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, डॉ. राधेश्याम बारले पदमश्री, हीरादेवी वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला ने भी सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर रामेश्वर देवांगन, रासबिहारी कुर्रे, भारतभूषण ,नरोत्तम देशलहरे, द्वारिका पाल, रवि रजक, जितेंद्र साहु, सूधे बंजारे, सत्रोहन चतुर्वेदी, संतु बघेल, बालदाऊ महाराज, अर्जुन देवांगन, प्रमोद गौसेवक, देवकुमार बंजारे, आनद यादव, बीरेंद्र कुमार टंडन, मुक्तरान कोसरे, आत्माराम, गोकुल बंजारे, हेवेंद्र कुर्रे, भूपेन्द्र चाणक्य, टुमन जांगड़े, भगवानराम, भोज बंजारे, रामसुहागी, तिलक मनहरे, राजकुमार कूटू, चेतन बघेल, सूरज बघेल, राजेश देशलहरे, कैलाश  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट