बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 10 जनवरी। ग्राम भिभौरी में छत्तीसगढ़ कोसरिया (पटेल) मरार समाज भिभौरी (धमधा,तेलगा राज) द्वारा आयोजित मां शाकम्भरी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा शामिल हुए।
विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि मरार पटेल समाज के लोग स्वाभिमानी एवं मेहनतकश माटी पुत्र है। निश्चित रूप से मरार पाटिल समाज मेहनत कर के जो साग सब्जी उगाते है,उसे हम सब खाते है, ग्रहण करते है हम सब जीवन व्यापन करते है। पटेल समाज खाली कृषि के क्षेत्र में नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में काफी आगे है, हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व सहयोग लगातार मिलता आ रहा है, चाहे विकास की बात को चाहे वह राजनीति की क्षेत्र हो,सामाजिक क्षेत्र हो। धर्मिक क्षेत्र कार्य हो पाटिल समाज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। निश्चित रूप से हर क्षेत्र में आप सभी का सहयोग प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रूप से हम सभी को मिलता आ रहा है, और साथ ही समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत अनिवार्य आवश्यकता हो चुका है।
शिक्षा के क्षेत्र में हमारे पाटिल मरार समाज पीछे नहीं है, काफी आगे है। इस अवसर पर भगवती प्रसाद पाटिल (राजा ठाकुर धमधाराज, तेलगा) बबला वर्मा, नेतराम निषाद ,शिवा चंद्रवंशी चंद्रविजय धीवर,भीखम साहू, सूर्यकांत परगनिया, महेस्वरी धीवर सरपंच, मिरझा बेग, बबली सोनवानी, अलखराम पाटिल अध्यक्ष धमधा राज,रमेश पाटिल, शीतू पाटिल, राजेंद्र पाटिल, मनहरन पाटिल,अशोक पाटिल, महेन्द्र पाटिल,गणेश पाटिल, मंतराम पाटिल, ईतवारी पाटिल,दिनेश पाटिल, बिसनाथ पाटिल, पवन पाटिल, जितेंद्र पाटिल, भारत पाटिल,जंतराम पाटिल उपस्थित थे।


