बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 जनवरी। जिले में बीते साल हत्या, मर्ग, अपहरण का अपराध अधिक दर्ज हुए हैं। वही बलात्कार, डकैती, लूट, हत्या का प्रयास, बलवा के प्रकरण की संख्या में कमी आई है। जिले में बीते साल हत्या के अनेक प्रकरण पुलिस के लिए चुनौती रहा है। जानकारी के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए अपराध के 1659 प्रकरण 2022 के दौरान दर्ज हुए है। पुलिस के लिए हत्या के 31 प्रकरण चुनौती की तरह रहा है।
जिला गठन के बाद किसी भी कैलेंडर वर्ष में हत्या के इतने प्रकरण दर्ज हुआ है। वहीं दूसरा पहलू देखा जाए तो पुलिस भी इस साल हत्या के आरोपियों को पकडऩे में सफल रही है। जिले में हत्या के 31 प्रकरण दर्ज किया गया है। वर्ष के अंतिम सप्ताह में हत्या के दो प्रकरण बेमेतरा व नवागढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों केा गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही है। 2020 से लेकर 2022 में हत्या के कुल 70 प्रकरण विभिन्न थाना में दर्ज हुआ है जिसमें 2020 में 17 प्रकरण, 2021 में 21 प्रकरण और 2022 में 31 प्रकरण दर्ज हुआ है।
-जिले में 2022 में हुए अपराध का आंकड़ा
जिले में 2022 के दौरान बलात्कार के 42 प्रकरण, अपहरण के 66 प्रकरण, लूट के 2 प्रकरण, नकाबजनी के 66 प्रकरण, चोरी के प्रकरण, यौन उत्पीडऩ के 3 प्रकरण, प्रताडना के 15 प्रकरण, उपेक्षापूर्ण मृत्यु के 131 प्रकरण, अन्य धाराओं के तहत 1019 अपराध दर्ज किया गया है। जिले में 2022 के दौरान 1659 प्रकरण दर्ज किया गया है
अगस्त से अपराध में कमी आई
जिले में बीते साल 1 अगस्त के बाद से दर्ज हुए कुछ अपराधों की संख्या में कमी आई हैै। उनमें हत्या के 9 प्रकरण, हत्या के प्रयास के 3 प्रकरण, बलात्कार के 12 प्रकरण, अपरहण के 17 प्रकरण, नकाबजनी के 23 प्रकरण, चोरी के 29 प्रकरण दर्ज हुए है। इसके आलावा प्रताडऩा के 8 प्रकरण, उपेक्षापूर्ण मृत्यु के 65 प्रकरण, चोट के 17 प्रकरण, अन्य अपराध के 452 प्रकरण दर्ज किया गया था जो अगस्त के पूर्व की अवधि में दर्ज किए गए अपराध की अपेक्षा अधिक रहा है।
- 31 जुलाई तक जिले में हत्या के 22 अपराध दर्ज हुए थे
जिले में 31 जुलाई 2020 के दौरान 13 प्रकरण व वहीं 2021 के दौरान 12 प्रकरण दर्ज किया गया था। इन दो वर्ष में जुलाई तक हत्या के 25 प्रकरण थानों में दर्ज किया गया था। वहीं बीते साल 2022 के दौरान 31 जुलाई की स्थिति में हत्या के 22 प्रकरण दर्ज हुआ था। इसी अवधि में अपहरण के 43 प्रकरण, लूट के 2 प्रकरण, चोरी के 71 प्रकरण, चोट पहुंचाने के 31 प्रकरण, धोखाधड़ी के 18 प्रकरण, उपेक्षापूर्ण मृत्यु के 126 प्रकरण दर्ज किया गया था। पूर्व के सत्र के दैारान 31 जुलाई तक उक्त अपराधों की संख्या में कम प्रकरण सामने आया था।
2022 में हत्या के प्रयास के मामले कम हुए
जिले में हत्या के प्रयास व सुपारी लेकर हत्या के प्रकरणों में बीते 3 साल की अपेक्षा 2022 में कमी आई है। जिले में 2020 के दौरान हत्या के प्रयास के 15 प्रकरण, 2021 के दौरान 11 प्रकरण और 2022 के दौरान 9 प्रकरण दर्ज हुआ है। इसके आलावा सुपारी लेकर हत्या के प्रकरणों में 2020 के दैारान 1 प्रकरण, 2021 में 3 व 2022 में 1 प्रकरण दर्ज किया गया है।


