बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 9 दिसंबर। देश में छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार द्वारा अपने हिस्से का फंड जारी नहीं किए जाने की वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदेश में लगभग थम सा गया है।
लिहाजा बेघर आवास हितग्राहियों को इसका जो लाभ मिलना था वो अब नहीं मिल पा रहा है। इसी बात को प्रमुखता से उठाते हुए
आक्रोशित भाजपा ने अब आक्रामक रुख अख्तियार कर एक बड़ा आंदोलन के रूप में छेड़ दिया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी 11 मंडलो के अंतर्गत आने वाले समस्त मंडलो, बूथ लेबल और शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम को मूर्त रूप देने और सीधा गरीब,किसान और मजदूर वर्ग से जुडक़र कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने भाजपा ने अपने कर्मठ पदाधिकारियों को हर मंडलो में प्रभारी व नियुक्त कर दिया है,जो हर दिन प्रत्येक पंचायतों में जाकर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम कर रहे है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 130 पंचायतों में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व में हर दिन कार्यक्रम आहूत किया जा रहा है। साथ ही समस्त मंडलो में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया जा चुका है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर जाकर अधूरे मकान और प्रतीक्षा सूची में शामिल हितग्राहियों से सम्पर्क कर उनसे मांग पत्र भरवाकर उनकी आवास की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार पर दबाव बना रहे है। साथ ही इस महती अभियान के लिए मंडल के सभी ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत में एक-एक प्रभारी वक्ता की नियुक्ति कर दिया है।
प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों से नाराज़ युवा शक्ति लगातार जुड़ रही भाजपा पार्टी से भूपेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के नाराज होकर जिले के युवा शक्ति लगातार भाजपा पार्टी से जुडऩा शुरू कर दिए है और भविष्य में आगामी विधानसभा चुनाव में यही युवा शक्ति कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।
और आगे संगठन के दिशा-निर्देश के अनुरूप जो भी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को मिलेगी उसे पूरी तन्मयता के साथ पूरा करने तत्पर है। मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ सभी पदाधिकारी शामिल हो रहे है।


