बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 9 नवंबर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए दैनिक लक्ष्य का निर्धारण कर उसे पूरा करने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को दिया गया है। जिले में रोजाना तय लक्ष्य के विपरीत केवल 10 फीसदी टीकाकरण हो पा रहा है। जिले में कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों में उदासीनता देखी जा रही है। सबसे कमजोर स्थिति प्रिकाशन डोज की है। इस डोज को लगाने वालों की संख्या बहुत कम है।
गौरतलब है कि जिले में लक्षित वर्ग के 647527 लोगों ने प्रिकाशन डोज लगाया। जिसमे से अब तक 167689 लोगों को प्रिकाशन डोज जिसमे बेमेतरा ब्लाक के 176269 लोगो केा टीका लगाया जाना है, जिसमे से अब तक 38210 लोगो ने टीका लगवाया है। प्रिकाशन डोज लगाने के लिए बेरला ब्लाक के 152271 का लक्ष्य तय किया गया है जिसमे से केवल 38406 लोगो ने टीका लगवाया। इसी तरह नवागढ़ ब्लाक में 159643 लोगो में से 38103 लोगो ने टीका लगवाया है। साजा ब्लाक में 159143 लोगों में से 52970 ने टीका लगवाया है। जिले में चारेा ब्लाक के 26 फीसदी रहवासी टीका लगवा चुके है। जिसमे सबसे कम बेमेतरा ब्लाक से है। जहां पर केवल 22 फीसदी, बेरला में 25 फीसदी व नवागढ़ में 24 फीसदी व साजा ब्लाक में 33 फीसदी ने टीका लगवाने में रूचि दिखाई है। जिले में अभी भी 74 फीसदी लोगों केा प्रिकाशन डोज लगाया जाना शेष है।
रोज 1200 लोगों को टीका लगाने का है लक्ष्य
जिले के चारों विकासखंड में रोजाना 1200 लोगों को टीकाकरण अभियान के तहत प्रिकाशन टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिसमे बेमेतरा, साजा , बेरला नवागढ़ में 300 -300 लोगो को टीका लगाया जाना है। जिसमे से 100 से कम लोग ही टीका लगवा रहे है। इसके अलावा समान्य तौर टीका लगाने के लिए प्रतिदिन 6000 लोगों केा टीका लगायाजाना है पर रोजाना 1000 से 1200 लोग ही टीका लगवा रहे है।
18 वर्ष व अधिक आयु के लोगों ने भी रूचि नहीं ली
जिले में 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक कुल 75 दिन के लिए महाअभियान चलाया गया था। जिसमे 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के हितग्राहियों को कोविड-19 का प्रिकॉशन डोज बूस्टर डोज समस्त शासकीय कोविड टीकाकरण केन्द्रों में नि:शुल्क लगाया गया। सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं शासकीय ,निजी स्कूल के 12 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के सभी छात्र छात्राओं, उनके अभिभावकों सहित परिवार वालों को वैक्सीनेशन करना था पर तय तिथि के 40 दिन बीत जाने के बाद भी जिले में केवल 26 फीसदी लोगों को टीका लगा है।
दूसरा डोज लगवाने के लिए कम आ रहे लोग
जिले में 12 वर्ष से लेकर 14 साल आयु वर्ग के 45140 लोगों केा दूसरा डोज का टीका लगाया जाना है जिसमे से अब तक 31200 लोगों ने टीका लगवाया है जो लक्ष्य सें 30 फीसदी कम है। वही 18 से 55 साल आयु वर्ग के 550469 लोगों केा दूसरा डोज का टीका लगाया लगाया जाना है जिसमे से 420739 लोगों ने टीका लगवाया है। 60 वर्ष आयु वर्ग से अधिक आयु वर्ग के 88265 लोगों केा टीका लगाने का लक्ष्य है जिसमे से 62848 लोगो नें टीका लगवाया है। जिले मे दूसरा डोज कुल 748688 लोगों केा लगाया जाना है जो पहला डोज लगा चुके है पर 561088 लोगों को टीका लगाया गया है। अभी भी 1 लाख 24 हजार लोग टीका लगवाने से दूर हैं।
बहरहाल जिले में एहतियातन टीका लगावाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। लोगों की उदासिनता की वजह से यह प्रयास कमजोर साबित हो रहा है। वर्तमान स्थिति केा देखा जाय तो किसी किसी केन्द्रमें दो चार व्यक्ति ही टीका लगवाने के लिए पहुंचते हैं।


