बेमेतरा

बाइक को पिकअप ने मारी ठोकर, वृद्ध पत्नी की मौत, पति गंभीर
17-Oct-2022 2:32 PM
बाइक को पिकअप ने मारी ठोकर,  वृद्ध पत्नी की मौत, पति गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 17 अक्टूबर।
नेशनल हाईवे में रविवार की सुबह बाइक सवार दंपत्ति सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गये। हादसे में बाईक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहिया वाहन को ठोकर मारने वाला चार पहिया माल वाहक सहित चालक फरार हो गया। मामले पर बेमेतरा पुलिस ने शून्य में प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे में ग्राम ओडिय़ा गांव के पास मोटर सायकल सवार दंपत्ति को माल वाहक वाहन ने ठोकर मार दी जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को स्थानीय लोगों ने मदद कर 108 एंबुलेंस वाहन से जिला अस्पताल रवाना किया जहां पर मौजूद चिकित्सक ने घायलों का उपचार प्रारंभ किया। वहीं उपचार के दौरान अधेड़ महिला सहोद्रा बाई (60) की मौत हो गई।

मृतका के पति रघुवर साहू 65 का हालत गंभीर है जिसे चिकित्सकों ने समुचित उपचार के लिए मेकाहारा रेफर किया है। दुर्घटना के शिकार हुए लोगों के परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने बाईक से ग्राम उमरिया गये थे। जहां से वापस लौटते समय एक पिकअप वाहन चालक ने लपरवाहीपूर्वक वाहन चालते हुए ठोकर मार दिया। वहीं एक अन्य राहगीर हादसे का शिकार होते-हुए बाल-बाल बचा।

मृतका सहोद्रा बाई के शव का जिला अस्पताल के मरचुरी में पीएम कराया गया जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंपा दिया है। वहीं प्रकरण में बेमेतरा पुलिस द्वारा शून्य में अपराध कायम किया गया है।


अन्य पोस्ट