बस्तर

प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प मजबूत करें - किरण सिंह देव
26-Oct-2025 10:38 PM
प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प मजबूत करें - किरण सिंह देव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 26 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रविवार को नानगूर मंडल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी बूथ क्रमांक 178 में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 127वीं कड़ी सुनी।

इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात के माध्यम से देश की जनता से सीधे संवाद करते हैं और यह कार्यक्रम राष्ट्र को दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करें।

 कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और बस्तर में शांति और विकास के माहौल की सराहना की।

 इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, महामंत्री चंद्रकांत सेठिया, जनपद सदस्य पार्वती शर्मा, सरपंच रोहित पंत, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट