बस्तर
जगदलपुर, 5 अक्टूबर। बस्तर दशहरा लोकोत्सव 2025 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रथम दिन का आगाज हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से आई रामलीला मंडली ने भगवान श्रीराम की जीवन लीला पर आधारित मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। बस्तर की सांस्कृतिक झलकियों से सजी इस संध्या ने दशहरा लोकोत्सव के पहले दिन को यादगार बना दिया।
समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, पर्यटक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के अलावा अयोध्या वाली रामलीला और रूपाली जग्गा का कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
आस्था - 2 निर्माण में लाएं तेजी - कलेक्टर
दंतेवाड़ा, 5 अक्टूबर। जिला प्रशासन द्वारा किरंदुल में निर्माणाधीन शिक्षा केंद्र का गहन अवलोकन किया गये। इस दौरान निर्माणकर्ताओं कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने स्कूल, छात्रावास भवन और कर्मचारी आवास का जायजा लिया। उन्होंने तेजी से निर्माण
संचालित करने निर्देशित किया। जिससे समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके। इसी क्रम में निर्माण की गुणवत्ता को भी प्राथमिकता देने की समझाइश दी। उन्होंने पहुंच मार्ग को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अस्पताल निर्माण में हो गुणवत्ता
कुमाकोंडा में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रशासन द्वारा गहन अवलोकन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कार्यों को तेजी से संचालित करने निर्देश दिए। इसी क्रम में भवन में लगाये जा रहे विद्युत उपकरणों को गुणवत्तापूर्ण स्थापित करने की बात कही।


