बस्तर

नवरात्रि पर कन्या भोज
30-Sep-2025 10:47 PM
नवरात्रि पर कन्या भोज

जगदलपुर, 30 सितम्बर। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंगलवार को अवंतिका कॉलोनी में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान 9 कन्याओं को ससम्मान भोजन कराया गया और उन्हें देवी स्वरूप मानकर उपहार भेंट किए गए। आयोजन के अंत में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कन्याओं से आशीर्वाद लिया गया।

हिंदू परंपरा के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में कन्याओं को देवी दुर्गा का स्वरूप मानकर भोजन कराना और उनकी सेवा करना पवित्र और शुभ माना जाता है। नौ कन्याएँ नौ रूपों वाली देवी दुर्गा का प्रतीक मानी जाती हैं। इस अवसर पर कन्या भोज का महत्व न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान और सेवा भाव को भी दर्शाता है।

आयोजन में शामिल लोगों का मानना है कि कन्या भोज करने से देवी दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-समृद्धि तथा स्वास्थ्य की वृद्धि होती है।


अन्य पोस्ट