बस्तर

भाजपा ने तोकापाल बास्तानार में 182 बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
29-Sep-2025 4:18 PM
भाजपा ने तोकापाल बास्तानार में 182 बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावितों की मदद व राहत कार्य निरंतर जारी  भाजपा जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 29 सितंबर। सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बास्तानार और तोकापाल ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।

भाजपा जिला वेदप्रकाश पाण्डेय के साथ कार्यकर्ताओं के दल ने बास्तानार सामुदायिक भवन में 65 बाढ़ पीडि़त परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी और तोकापाल में सामुदायिक भवन 117 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ से पीडि़त परिवारों की निरंतर मदद मुहैया करायी जा रही है। शासन स्तर पर व्यापक राहत इंतजाम किये गये हैं। भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा में राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीडि़त परिवारों को बांटी जा रही है। ग्रामीणजनों से बात कर समस्याओं को दूर करने सतत् कार्य हो रहा है।

राहत सामग्री वितरण के दौरान योगेन्द्र पाण्डेय, रोहित त्रिवेदी, विपिन मालवीय, बलदेव मण्डावी, महावती, नारायण ठाकुर, कमल ठाकुर, संतोष ठाकुर आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट