बस्तर

आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय विकास की नई पहल
26-Sep-2025 4:54 PM
आदि कर्मयोगी अभियान   जनजातीय विकास की नई पहल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 25 सितम्बर। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आदि कर्मयोगी अभियान के तहत बस्तर जिले के 377 जनजातीय बहुल ग्रामों में व्यापक सर्वेक्षण शुरू किया है। इसका उद्देश्य गांवों में सडक़, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का आकलन कर विकास का रोडमैप ग्राम विजन 2030 तैयार करना है।

गांवों में आदि सेवा केंद्र स्थापित होंगे, जहां सभी योजनाओं की जानकारी और शिकायत निवारण मिलेगा। अभियान में विभिन्न विभागों के 70 मास्टर ट्रेनर्स व स्थानीय कार्यकर्ताओं को आदि कर्मयोगी व आदि साथी के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। यह पहल पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना को मजबूत करेगी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष भी इसमें सहयोग कर रहा है। अभियान का लक्ष्य है 2047 तक जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना।


अन्य पोस्ट