बस्तर

सेवा पखवाड़ा में राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावना निहित - किरण सिंह देव
18-Sep-2025 11:08 PM
सेवा पखवाड़ा में राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावना निहित - किरण सिंह देव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 18 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण आदि सेवा कार्यों को पूरा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में शामिल हुए।

स्थानीय महाराणा प्रताप चौराहे में अलसुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। महात्मा गॉंधी स्कूल परिसर, गंगामुण्डा स्थित विश्वकर्मा मंदिर, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक पेड़ माँ के अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पौधरोपण किया।

 महारानी जिला अस्पताल में भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने 75 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने महारानी अस्पताल पहुँच कर रक्तदाताओं से भेंट की, उनका आभार माना और रक्तदान के लिये प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों में आमजनों को जोडक़र सेवा कार्य में जुटे रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का आरंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से हुआ है, जो 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक मनाया जायेगा। सेवा पखवाड़ा में निरंतर सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनों को साथ लेकर पूरे किये जायेंगे। भाजपा की राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावना सेवा पखवाड़ा में फलीभूत होगी।

 सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय,खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता,संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, सुधा मिश्रा, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, राजा यादव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


अन्य पोस्ट