बस्तर

नवजात को सुरक्षाकर्मी को दे महिला फरार
16-Aug-2025 9:49 PM
नवजात को सुरक्षाकर्मी को दे महिला फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 16 अगस्त। बस्तर जिले में एक महिला ने नवजात बच्ची को मेकाज पहुँच बाथरूम जाने का बहाना बनाते हुए सुरक्षाकर्मी को देकर भाग गई। घटना के बाद से महिला की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी परपा मोहम्मद तारिक का कहना है कि  घटना की जानकारी लगने के बाद से पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाल कर महिला की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही महिला पुलिस के गिरफ्त में होगी।

बताया जा रहा है कि दो महिलाएं अपने साथ एक बड़े बच्चे व एक नवजात को लेकर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचीं। महिला ने नवजात को लेकर पहले पूरे वार्ड की रेकी की, उसके बाद महिला दूसरे मंजिल में स्थित गायनिक वार्ड के बाहर मौजूद एक महिला सुरक्षाकर्मी को देख उसे बच्ची को सौंपते हुए बाथरूम जाने की बात कही।

सुरक्षाकर्मी ने भी महिला की परेशानी को समझते हुए बच्ची को ले लिया, फिर महिला वहां से फरार हो गई। सुरक्षाकर्मी ने काफी देर तक महिला का इंतजार किया, लेकिन महिला के नहीं लौटने पर वह भी परेशान हो गई, जिसके बाद  उसने इसकी जानकारी अपने अन्य साथियों के साथ ही मेकाज स्थित पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद नवजात को पहले एनआईसीयू में शिफ्ट किया गया, वहीं महिला की तलाश शुरू कर दी गई। पूरे अस्पताल में खोजबीन के बाद भी महिला का कोई भी सुराग नहीं मिला।

वही जांच में यह भी पता चला कि महिला यहां भर्ती भी नहीं थी, महिला को केवल बच्चा छोडऩा था, इसलिए पहले रेकी की, वहीं सही मौका देख बच्ची को सुरक्षाकर्मी के हाथ में सौंप के फरार हो गई।

गेट के बाहर जाते दिखी महिला

महिला की खोजबीन के लिए जब सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो दोनों महिलाएं सडक़ के उस पार जाते हुए दिखाई दी है, फिलहाल पुलिस महिला की खोजबीन कर रही है,

एक बड़ा लडक़ा भी था साथ मे

जिन महिलाओं ने नवजात को छोडऩे के लिए मेकाज को सही जगह चुना था, वहीं महिला के साथ एक बड़ा बच्चा भी था, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट