बस्तर
सायमा बनीं महिला कॉंग्रेस बस्तर जिला विधि प्रकोष्ठ की अध्यक्ष
07-Apr-2024 10:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 7 अप्रैल। महिला कांग्रेस की युवा नेत्री प्रदेश सचिव सायमा अशरफ़ को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बस्तर जिला विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त सायमा अशरफ ने कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह उसका पूरी निष्ठा, लगन के साथ निर्वहन करेंगी। साथ ही सायमा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज व छत्तीसगढ़ प्रदेश संग़ठन/प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैदु का आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


