बस्तर
एसपीने जनरल परेड का किया निरीक्षण जवानों से पूछी समस्याएं
20-Feb-2024 10:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 20 फरवरी। मंगलवार की सुबह बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने रक्षित केन्द्र में जनरल परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्दी के साथ ही किट का भी निरीक्षण किया गया। परेड में अधिकारियों /कर्मचारियों की समस्याएं भी पूछी गई, जिनको हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने जनरल परेड के बाद रक्षित केन्द्र के समस्त शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


