बस्तर

ब्रेक फेल, बस नाली में जा घुसी, 3 यात्री घायल
30-Dec-2023 1:41 PM
ब्रेक फेल,  बस नाली में जा घुसी, 3 यात्री घायल

 रायपुर से सुकमा जा रही थी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसंबर।
आज सुबह बस का ब्रेक फेल होने पर सडक़ किनारे नाली में उतर गई। इस हादसे में 3 सवारी  घायल हो गए।

35 से अधिक सवारियों को लेकर रायपुर से सुकमा के लिए निकली पायल ट्रेवल्स की बस शनिवार की सुबह ब्रेक फेल होने के चलते सडक़ से उतर नाली में घुस गई। इस हादसे में 3 सवारियों के घायल हो गए। 

बस में सवार यात्रियों का कहना है कि तोंगपाल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन यात्री घायल भी हुए। शुक्रवार की रात निकली यह बस सुबह जैसे ही कोयलाभट्टी के पास पहुंची, अचानक से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बेकाबू बस सडक़ किनारे नाली में उतर गई।

बस के चालक का कहना था कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह घटना घटित हुई है। घायल यात्रियों को तोंगपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 


अन्य पोस्ट