बस्तर
भाजपा के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन, 250 ग्रामीण भाजपा में
25-Oct-2023 7:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 25 अक्टूबर। भाजपा ने बस्तर जिले की इस महत्वपूर्ण सीट पर नये प्रत्याशी मनीराम कश्यप पर दांव लगाया है। भाजपा ने यहाँ प्रचार की गति बढ़ाते हुये मंगलवार विजयी दशमी के दिन बस्तर, बकावण्ड व करपावण्ड में मण्डल स्तर पर तीन चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। जहाँ 250 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा में प्रवेश किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और यही भाजपा की विजय का मार्ग सुगम करेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


