बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 1 सितंबर। पूर्व विधायक संतोष बाफना के निवास पहुँचकर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को भाजपा जिला महिला मोर्चा की बहनों ने राखी पर्व का आयोजन किया।
इस दौरान भाजपा जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ता बहनों ने पूर्व विधायक बाफना व उनकी पत्नी उज्जवला बाफना को राखी बांधी और अपने बड़े भाई बाफना की दीर्घायु की कामना की। तो वहीं बाफना ने भी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस राखी पर्व के अवसर पर पूर्व विधायक बाफना ने निवास पहुँचीं महिला मोर्चा की बहनों को इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी और उनके इस अपार स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, मैं सभी मातृशक्तियों एवं बहनों को प्रणाम करता हूॅं। आज बहनों ने दोगुने उत्साह से अपना आशीर्वाद दिया है। बहनों का यही आशीर्वाद मुझमें ऊर्जा का संचार करता है। एवं भारतीय जनता पार्टी को आप सभी बहनों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहता है और आपके ही नेतृत्व में भाजपा का हर कार्य आगे बढ़ रहा है।
पूर्व विधायक बाफना ने इस दौरान सभी उपस्थित बहनों को विश्वास दिलाते हुए सदैव उनके साथ खड़े रहने की बात कही। साथ मे सभी बहनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा बस्तर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि, रक्षाबंधन पर्व भाई व बहन के रिश्तों का प्रतीक है। प्रतिवर्ष हम सभी बहनें अपने बड़े भाई संतोष बाफना को राखी बांधती आई हैं और हम सभी बहनों का संतोष बाफना जैसा भाई होना ही हमारे लिए सम्मान की बात है।
इस कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा बस्तर जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, गीता नाग, अनिता श्रीवास्तव, महेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार, मीना साहू, रानी चेरपा, कौशल्या साहू, बिजली बैद, किरण सेन, गीता मिश्रा, निलेश्वरी भागवतकर, किरण दीवान, गोदावरी साहू, अनिता भारत, गीता यादव, रानी निषाद, भावना यादव, मायारानी बराई, नमिता सिंह, राजकुमारी झा, ममता शर्मा, मनीषा नाग, मीना विश्वकर्मा, गायत्री कश्यप, अनिता मिश्रा, माधवी मंडल, सुलमनी, डाकेश्वरी पाण्डे, लक्ष्मी साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रहीं।


