बस्तर

ओवरटेक के चक्कर में वाहन से कार की भिड़ंत, 3 घायल
17-Jun-2023 1:44 PM
ओवरटेक के चक्कर में वाहन से कार की भिड़ंत,  3 घायल

जगदलपुर से कोंडागांव जाते हादसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 17 जून।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीती रात एक तेज रफ्तार कार व अज्ञात वाहन के बीच जोबा के पास टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों को पेट्रोलिंग वाहन की मदद से जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ।

कोंडागांव कोतवाली थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव ने बताया कि रात को पेट्रोलिंग वाहन को सूचना मिली कि जगदलपुर से कोंडागांव की ओर आ रही एक कार में 3 युवक सवार थे। युवकों के द्वारा सामने चल रही वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाया गया है। तीनों युवकों में एक की स्थिति खराब है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।


अन्य पोस्ट