बस्तर
जगदलपुर में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की जनसभा आज
07-Jun-2023 9:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 7 जून। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 8 जून को दोपहर 2 बजे जगदलपुर में स्थानीय दंतेश्वरी मंदिर के सामने टाऊन क्लब मैदान में जन सभा को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन सभा के प्रचार प्रसार के साथ आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से पूरी की जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने जिले के सम्मानीय नागरिकों से जन सभा में आने आग्रह किया है और भाजपा के जिला, मण्डल, मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


