बस्तर

आप ने किया हड़ताली पंचायत सचिवों का समर्थन
28-Apr-2023 9:01 PM
आप ने किया हड़ताली पंचायत सचिवों का समर्थन

जगदलपुर, 28 अप्रैल। आम आदमी पार्टी जगदलपुर के नेता चंद्रिका सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंचायत सचिव का 16 मार्च 2023 से निरंतर जारी अनिश्चित कालीन आंदोलन जो दिनांक 25 अप्रैल से कृमिक भूक हड़ताल के रूप में संचालित है।

आम आदमी पार्टी ने सचिवों की एक सूत्रीय माँग परिवीक्षा अवधि समाप्त कर शासकीय सेवक घोषित करने की मांग को जायज ठहराते हुए संघ का पूर्ण समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल से भूख हड़ताल में शामिल होकर मांग पूर्ति की आवाज़ गंभीरता से उठाया जा रहा है। 

भूख हड़ताल की कड़ी में  शुभम सिंह एवं चन्द्रिका सिंह ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। भूख हड़ताल को आम आदमी पार्टी की ओर से  चंद्रिका सिंह द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है।

27 अप्रैल  को  मोसिन खान , फूलमती कोडिय़ाम, 28 अप्रैल  शिवा स्वर्णकार ,  खिऱपति भारती भूख हड़ताल में शामिल होकर भूपेश सरकार से माँग पूर्ति पर बल दिया गया। शिवा स्वर्णकार ने कहा कि सचिव विगत 45 दिनों से काम काज ठप किए हैं। ग्रामीण काफ़ी परेशान हैं। सरकार तत्काल मांग पूरा करे ताकि जान जीवन सामान्य हो सके। 

खिऱपति भारती ने कहा कि सरकार तत्काल सचिवों को नियमित कर अपनी हठधर्मिता से बाज आएं। 

आज समर्थन में  शुभम सिंह, चंद्रिका सिंह, सोनू राम कश्यप,  श्याम लाल सोनी,  जगबंधु सोनी, श्रीमती फूलमती कोडिय़ाम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट