बस्तर

6 से भाजपा मनाएगी सामाजिक न्याय सप्ताह
04-Apr-2023 9:58 PM
6 से भाजपा मनाएगी सामाजिक न्याय सप्ताह

  भाजपा स्थापना दिवस से आरंभ होंगे सेवा समर्पण के कार्यक्रम  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 4 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी आगामी 6 से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनायेगी , जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर आमजनता के बीच पहुँच कर सेवा समर्पण भाव से विविध कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

आज भाजपा जिला कार्यालय में सामाजिक न्याय सप्ताह की आवश्यक तैयारियों व रूपरेखा को समझाने बताने के लिये विधानसभा स्तरीय बैठक आहुत की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में पूर्व मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लता उसेण्डी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के जिला संयोजक रजनीश पाणिग्रही व सहसंयोजक नरसिंह राव बनाये गये हैं। लता उसेण्डी ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है, प्रत्येक बूथ में ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया जायेगा व सामाजिक न्याय सप्ताह का आरंभ होगा.

7 अप्रैल को भाजपा युवा मोर्चा स्वास्थ्य शिविर, रोजगार परामर्श शिविर सहित स्वच्छता कार्यक्रम चलाएगा, 8 अप्रैल को अजजा मोर्चा द्वारा जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार की योजनाओं को सम्मेलन आयोजित कर बताया जाएगा, 9 अप्रैल को किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती के विषय में जनजागरण अभियान चलाएगा, साथ ही शहरी क्षेत्रों में श्री अन्न को लेकर जन जागरूकता कार्य करेगा, 10 अप्रैल को महिला मोर्चा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के साथ सहभोज में शामिल होंगी।

11 अप्रैल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेत्तृत्व में ज्योति राव फूले की जयंती मनायी जाएगी, 12 अप्रैल को चिकित्सा शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, 13 अप्रैल को जलाशयों के सफाई व वृक्षारोपण कार्यक्रम और 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती मनायी जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, शिवनारायण पाण्डेय, जगदलपुर विधानसभा प्रभारी निखिल राठौर ने भी संबोधन दिया।

 कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह,वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया व आभार प्रदर्शन रजनीश पाणिग्रही ने किया ।  लोहण्डीगुडा़ में भी चित्रकोट विधानसभा स्तरीय बैठक पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव व नरसिंह राव ने ली।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक संतोष बाफना,योगेन्द्र पाण्डेय,आलोक अवस्थी,मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया,सुधा मिश्रा, मनोहर तिवारी,वेदांत दीक्षित, शैलेन्द्र भदौरिया,संग्राम सिंह राणा, राममूर्ति पाण्डेय, रंजीत पाण्डेय, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव,त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई,नीलम यादव,मोती राम बघेल, राकेश तिवारी,आशुतोष पाल,योगेश ठाकुर,अभय दीक्षित, योगेश शुक्ला,सतीश बाजपेयी, किशोर महावर, रितेश सोनी,रवि कश्यप,नीलाम्बर सेठिया,शेखर शर्मा,रघु सेठिया,शशिनाथ पाठक,प्रकाश झा, परेश माटी, आनंद झा, रौशन झा, शैलेष श्रीवास्तव, केतन महानंदी,बिजली बैद्य, सुधारने, सेवती भारद्वाज, दशरथ गुप्ता, योगेश मिश्रा, सुनील दास, मनोहर सेठिया, लोकेश्वर राव आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।


अन्य पोस्ट