बस्तर

कांग्रेस की मशाल रैली में भभकी आग, 8 झुलसे
01-Apr-2023 7:43 PM
कांग्रेस की मशाल रैली में भभकी आग, 8 झुलसे

जगदलपुर, 1 अप्रैल। कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान आठ कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलस गए। उनके चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक सभी की हालत खतरे बाहर है, पर दो गंभीर रूप से झुलसे कार्यकर्ताओं को बेहतर इलाज के लिए रात में रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेज दिया गया है।   शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मशाल रैली निकली थी, जिसमे ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान कुछ मशाल बुझने लगे तो कार्यकर्ता इसमें पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश करने लगे, इसी दौरान आग भभक गई और हादसा हो गया।

हादसे के बाद कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन,जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकता अस्पचाल में जमा हो गए।


अन्य पोस्ट