बस्तर

सीसीएफ के हाथों 12 वनकर्मियों के कंधों पर लगे स्टार
05-Mar-2023 9:25 PM
सीसीएफ के हाथों 12 वनकर्मियों के कंधों पर लगे स्टार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 मार्च।
जगदलपुर के सर्गीपाल डिपो में रविवार को वन विभाग  द्वारा वृत स्तरीय स्टार अलंकरण समाहरोह का आयोजन किया गया था। वन विभाग में कुछ दिन पूर्व ही 12 लोगों की पदोन्नति हुई थी, जिन्हें स्टार लगाया गया।

इस कार्यक्रम में कुल 14 वनकर्मियों के कंधों पर मुख्य वन संरक्षक मो.साहिद ने  स्टार लगा कर उन्हें बधाई दी।

मोहम्मद सलीम वनपाल से उप वनक्षेत्रपाल में पदोन्नति हुई वहीँ 12 वन रक्षक से वनपाल बनगए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व वन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि  कंधे में जितनी सितारे बढ़ेंगे उतना ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है आप अपनी जिम्मेदारीयों को समझते हुए कार्य करें।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन मंडलाधिकारी डीपी साहू, कांगेरघाटी   संचालक , वन विद्यालय संचालक, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के ष्ठस्नह्र तथा सभी रेंज के रेंजर व कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट