बस्तर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 21 फरवरी। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने पुतला दहन किया गया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में समस्त जिलों पर महिला मोर्चा द्वारा सीएम का पुतला दहन किया गया।
जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रहते पूरे छत्तीसगढ़ की कानून अवस्था लचर हो गई। अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। राजधानी में नाबालिग बालिका के ऊपर खुलेआम अपराध करना निंदनीय है। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
पुतला दहन कार्यक्रम में गोदावरी साहू, रोशन सिसोदिया,ममता राणा, दयावती देवांगन,लक्ष्मी कश्यप,किरण सेन, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, प्रमिला कपूर, नीलम यादव, ममता पोटाई सहित महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित थीं।


