बस्तर
भाजपा का संभाग स्तरीय धरना आज, आईजी कार्यालय का घेराव करेंगे कार्यकर्ता
15-Feb-2023 8:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जगदलपुर, 15 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता और भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 16 फरवरी को संभाग स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर आईजी कार्यालय का घेराव करेगी।
दोपहर 12 से 3 बजे तक सीरासार चौक में भाजपा का धरना होगा व उसके बाद आईजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा देने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल है। षडय़ंत्र के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार को जगाने व आमजन की सुरक्षा की चिंता करते हुए भाजपा का विरोध प्रदर्शन होगा। श्री मण्डावी ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से धरना व घेराव कार्यक्रम में शामिल होने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


