बस्तर

रेखचंद ने क्रिसमस महारैली का किया स्वागत
29-Dec-2022 9:19 PM
 रेखचंद ने क्रिसमस महारैली का किया स्वागत

जगदलपुर, 29 दिसम्बर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस परिवार के साथियों के साथ शहर में निकाली क्रिसमस महारैली का स्वागत किया एवं धर्मगुरुओं का फूल माला पहनाकर सम्मान किया इस अवसर पर  चाकलेट एवं पेयजल वितरण किया गया।

रेखचंद जैन ने कहा कि प्रेम एवं सद्भावना के साथ निकली यह यात्रा आपसी सद्भाव प्रेम एवं मैत्री का भाव निर्मित करने में सहायक होगी उन्होंने मसीही समाज को इस रैली के सफल संचालन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं क्रिसमस एवं नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य उदयनाथ जेम्स,राजेश राय,विक्रम सिंह डांगी, सुषमा कश्यप पार्षद लता निषाद,कोमल सेना, दयाराम कश्यप,विजय बढ़ई मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू,कौशल नागवंशी, वरिष्ठ नेता सतपाल शर्मा,मिंटू कर, बटोही शर्मा, जोहन सुता, एम वेंकट राव एवं श्रीमती संगीता जैन ,रमेश जैन शहरी गौरनाथ नाग आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट