बस्तर
मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर , 8 दिसम्बर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा पहुंचकर निर्माणाधीन सडक़ पल्ली-बारसूर का जायजा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी साथ थे।
मुख्य सचिव ने पल्ली सडक़ पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सडक़ निर्माण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि उक्त सडक़ निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें।
इस दौरान अधिकारियों ने उक्त मार्ग में बनाये जा रहे पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने सडक़ निर्माण का जायजा लेने के बाद स्केच के माध्यम से सडक़ निर्माण कार्य की जानकारी ली। 39 में से 35 किमी का कार्य पूर्ण, 104 में से 6 पुल-पुलिया निर्माणाधीन पल्ली से बारसूर को जोडऩे के लिए 39.4 किलोमीटर सडक़ का निर्माण किया जा रहा ह।
जिसमे से 35 किलोमीटर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, वर्तमान में 4 किलोमीटर में कार्य चल रहा है। इस सडक़ में कुल 104 छोटे-बड़े पुल पुलिया थे, जिसमें से मात्र 6 पुल-पुलिया का निर्माण करना बाकी है।
जिसे मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त महा निदेशक विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम लाल धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक आर एन दास, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, नारायणपुर एसपी सदानन्द कुमार के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।


