बस्तर
कलेक्टर ने किया बाबू सेमरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण
24-Nov-2022 5:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 24 नवंबर। कलेक्टर चंदन कुमार ने बुधवार 23 नवंबर को बाबू सेमरा धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान यहां धान के विक्रय के लिए लाए गए धान की गुणवत्ता का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने यहां धान के आवक और उठाव के संबंध में जानकारी ली और धान के उचित रखरखाव के संबंध में निर्देशित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


