बस्तर

बस से गांजा तस्करी, राजस्थान का आरोपी बंजी
23-Nov-2022 9:41 PM
बस से गांजा तस्करी, राजस्थान का आरोपी बंजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 23 नवंबर।  अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुन: सफलता मिली है। बस से गांजा तस्करी करते राजस्थान  के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना नगरनार को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमाक्षेत्र ग्राम चोकावाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था।

चेकिंग के  दौरान एक बस को रोककर चेक किया गया जिसमें संदेह के आधार 1 व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम फोरू लाल निवासी जिला बुंदी (राजस्थान) का होना बताया। जिसके सामान की तलाशी लेने पर 22 किलोग्राम गांजा मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। 

आरोपी का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधि में आने पर आरेापी फोरू लाल (22)के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से 22 किलोग्राम गांजा, 1 मोबाईल एवं नगद 2000/-रूपये जब्त किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमती 2,20,000/-रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपी फोरू लाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा जा रहा है। 


अन्य पोस्ट