बस्तर

जगदलपुर, 15 नवंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकम के मार्गदर्शन में जगदलपुर शहर जि़ला अध्यक्ष राजीव शर्मा के सहयोग से आज उत्तर ब्लॉक के वार्ड में जन जागरण अभियान के दूसरे दिन आज अब्दुल कलाम वार्ड में चलाया गया। अभियान को सफल बनाने जगदलपुर महापौर सफिऱा साहू अपने पार्षदों के साथ पहुँचे अभियान में पहुँचे।
जन जागरण अभियान के प्रभारी सुशील मौर्य एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में आज अब्दुल कलाम वार्ड में चलाया गया। बताया गया कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों व कमरतोड़ महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है और जनता का उनके प्रति क्रोध देखने को मिल रहा है।
इस कार्यक्रम में जगदलपुर महापौर साफिऱा साहू की उपस्थिति में वार्डवसियों ने भी कई माँगो और परेशानियों को अवगत कराया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते महापौर ने दूर करने का प्रयास किया। वहाँ उपस्थित जऩो ने दलपत सागर , गीदम रोड ,धरमपूरा रोड के बेहतर विकास के लिए स्थानीय विधायक रेखचंद जैन और बस्तर सांसद दीपक बैज और महापौर सफिऱा साहू व सभापति कविता साहू का आभार माना।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, जिससे आने वाले समय में जनता उसका लाभ ज्यादा से ज्यादा ले सके। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग हमारे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेसी गोरनाथ, पार्षद सूर्या पानी , मोहन सागर , मनिता राउत , रोशन बघेल, पल्लू जी व समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।