बस्तर

रांची से पकड़ाए नक्सल दंपत्ति, करोड़ रुपये का था ईनाम
13-Nov-2021 6:47 PM
रांची से पकड़ाए नक्सल दंपत्ति, करोड़ रुपये का था ईनाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 13 नवंबर।
रांची के अस्पताल में उपचार कराने के लिए गए नक्सल दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है, वही इस दंपत्ति के पकड़े जाने से कई घटनाओं के बारे में अहम जानकारी मिलने की बात बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी के द्वारा कही जा रही है, वहीं नक्सली दंपति से पूछताछ करने पुलिस हेडक्वार्टर से टीम भी जाने की बात भी बस्तर आईजी के द्वारा कही जा रही है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि झारखंड पुलिस ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को दबोचा है, उसके साथ ही पुलिस ने नक्सली की पत्नी शीला मरांडी को भी गिरफ्तार किया है,  गिरफ्तारी के बाद रांची पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार नक्सली नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा इलाज के लिए रांची अस्पताल पहुंचे थे, इस दौरान पुलिस ने इनामी नक्सली को धरदबोचा, यह जानकारी झारखंड के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने दी है।

85 वर्षीय इनामी नक्सली प्रशांत बोस स्वास्थ्य खराब होने के कारण आया था, लेकिन उसे नही मालूम था कि पुलिस के हाथ आ जायेगा।
प्रशांत बोस छत्तीसगढ़ के कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने की सूचना भी है,  इसके साथ ही झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी नक्सली संगठन को मजबूत करने का काम प्रशांत ही करता था।

अब इनामी नक्सली की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिससे पुलिस अब इस इनामी नक्सली से पुछताछ करने के लिए हेडक्वार्टर से टीम जल्द भेजने की बात कही जा रही है, जिससे कि बहुत सी अहम जानकारी भी पुलिस के हाथ आ सकती है।
 


अन्य पोस्ट