बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 31 अक्टूबर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा राजीव भवन में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने देश के दोनों महान नेताओं की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंदिरा गांधी दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास, सहज निर्णय, अनुशासन प्रियता, राजनीतिक कुशलता तथा कुशल नेतृत्व के बल पर वह विश्व के राजनीतिक पटल पर एक सशक्त तथा अविस्मरणीय राजनेता के रूप में सम्मानित हुई थीं, 21 वर्ष की अवस्था में इंदिरा गांधी कांग्रेस के सदस्य बनीं। श्री शर्मा ने सरदार पटेल की जयंती पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वल्लभ भाई झावेर भाई पटेल जो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, उन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया।
संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन, प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला महामंत्री अनवर खान आदि ने भी दोनों महान नेताओं की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया। अंगद प्रसाद त्रिपाठी, सुरेंद्र झा, हरिशंकर सिंह,हेमू उपाध्याय , शहनवाज़ खान, योगेश पाणिग्राही, अवधेश झा, तुला राम, महेश ठाकुर, पापिया गाईन, अंकित सिंह, हेमन्त कश्यप, सामेल नाग, उपेंद्र बांदे, सोनारू नाग, कमलेश पाठक, नीला, एम वेंकट राव, संतोष दास, मेरी नाग, तन्तिपा कश्यप, महेश द्विवेदी, संदीप दास, खिलेंद्र, राजेन्द्र दास, सारण, पूरन, तारा सहित सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।