बस्तर

जगदलपुर, 29 सितम्बर। मुक्तिमोर्चा ने छात्रों के साथ डीईओ को ज्ञापन सौंप समस्याओं के निवारण की मांग की, वहीं मांगों को लेकर अनियमित निगम कर्मचारियों के एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में पहुंच समर्थन किया।
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृत्व व मुक्तिमोर्चा शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, शहर उपाध्यक्ष नीलकंठ दास, सचिव प्रमोद राय की संयुक्त अध्यक्षता में निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में वर्षों से सेवा दे रहे लघु वेतन कर्मचारियों द्वारा वर्ष 2016 से निजी प्लेसमेंट एजेंसियों के हवाले करने के विरोध में आयोजित एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में पहुंच समर्थन किया तो, वहीं हिंदी मीडियम संचालित स्कूलों में आत्मानंद स्कूल के संचालन के आदेश के चलते छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिनसे उनके आगामी भविष्य में संकट के बादल घिरते दिख रहे है। इन समस्याओं के निवारण हेतु बकावण्ड ब्लाक के करपावंड स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर समस्याओं के निवारण की मांग की।
नवनीत चाँद ने कहा कि नगर निकाय मंत्रालय के विभागों में निगम सरकारों के अधीन कार्यरत लघु वेतन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी होने के बावजूद वर्ष 2016 से भाजपा व कांग्रेस की संचालित सरकारों द्वारा निजी कंपनियों को प्लेसमेंट एजेंसी बना, निजी कमर्चारी घोषित कर सरकारी सुविधाओं व नियमित किये जाने के अवसर पर अतिक्रमण कर उनके उज्वल भविष्य के खिलाफ षडयंत्र रचा गया है, जिसकी जितनी निंदा व विरोध किया जाए वो कम है। निगम सरकारों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों व मुख्य विपक्षी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों व नेताओं द्वारा कर्मचारी संगठन के विरोध को धरना प्रदर्शन में तो समर्थन दे तो रहे हंै, पर सदन की कार्यवाही में इन विषयों न रखना उनकी कथनी व करनी में अंतर दिखा रहा है। वहीं कांग्रेस की सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र के वादों को अब तक पूरा न करना उनका वादा खिलाफी का चरित्र को उजागर कर रहा है। जिसका विरोध जन आंदोलन कर आगामी दिनों में किया जाएगा।
इस दौरान मुक्तिमोर्चा के शहर अध्यक्ष शोभा गंडोत्रे, जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, शहर उपाध्यक्ष नीलकंठ दास, सचिव प्रमोद राय, महामंत्री ओम मरकाम, नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल व लघु वेतन कर्मचारी संघ पदाधिकारी व करपावंड के स्कूल छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।