बलरामपुर
राजपुर,5 नवंबर। छठ पूजा सेवा समिति, राजपुर की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महेंद्र अग्रवाल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद उनके नाम पर सहमति जताई और चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
बैठक में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने पर्व को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आपसी समन्वय पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने पूरी निष्ठा से सहयोग करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल के चयन पर समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति सामाजिक सहभागिता के साथ छठ महापर्व का बेहतर आयोजन करेगी। बैठक में संतोष सिंह, नीरज तिवारी, विश्वास गुप्ता, आनंद मेहता, दीपक सोनी, भानु प्रजापति, विद्यानंद दुबे, प्रवीण गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजीव गोस्वामी, विकास बंसल, रवि सोनी, सोनू सिंह, कौशल चौबे, अंकुर गुप्ता और अजीत केशरी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।