बलरामपुर

सरगुजा संभाग में पहली बार 50 सदस्यीय टोली प्रस्तुत करेगी ‘वंदे मातरम्’ की नृत्य-नाटिका
04-Nov-2026 8:22 PM
सरगुजा संभाग में पहली बार 50 सदस्यीय टोली प्रस्तुत करेगी ‘वंदे मातरम्’ की नृत्य-नाटिका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 4 नवंबर। संस्कार भारती जिला इकाई बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा 5 नवंबर को आमंत्रण धर्मशाला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय संकीर्तन और कला साधक टोलियों को वाद्य यंत्र वितरित किए जाएंगे तथा सरगुजा संभाग में पहली बार 50 सदस्यीय टोली द्वारा ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित सामूहिक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम होंगे, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञान यज्ञ परिवार के संस्थापक बजरंग मुनि उपस्थित रहेंगे।

 प्रांताध्यक्ष ऋषि क्षत्रिय के नेतृत्व में 50 कलाकारों की टोली द्वारा च्वंदे मातरम्ज् की विशेष नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।

 लोक-सांस्कृतिक एवं संकीर्तन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से क्षेत्रीय कला साधक टोलियों को वाद्य यंत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे स्थानीय पारंपरिक संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिल सके।

संस्कार भारती के जिला महामंत्री पवन कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र के कला प्रेमियों और नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।


अन्य पोस्ट