बलरामपुर

सर्व ब्राह्मण सभा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर बुजुर्गों का किया सम्मान, बांटे कपड़े
03-Oct-2026 8:40 PM
सर्व ब्राह्मण सभा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर बुजुर्गों का किया सम्मान, बांटे कपड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर,3 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सर्व ब्राह्मण सभा, जिला बलरामपुर की ओर से खुशी वृद्धा आश्रम, मलारपारा में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में निवासरत बुजुर्ग महिला-पुरुषों को माला पहनाकर नए वस्त्र एवं मिठाई भेंट की गई। इसके बाद सहभोज का आयोजन किया गया। आत्मीय सम्मान और अपनापन पाकर वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. बी.एन. द्विवेदी ने की। इस अवसर पर जिले के संरक्षक कृपा सिंधु मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, सिद्ध नाथ चौबे सहित विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वस्त्र वितरण एवं सहभोज के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सामाजिक एकता, अखंडता और सेवा भाव को मजबूत करने पर विचार साझा किए गए। समाज के सदस्यों ने प्रत्येक वर्ष इसी तिथि पर सेवा कार्य आयोजित करने का संकल्प लिया। वहीं अनाथ आश्रम के बच्चों के लिए भी समाज की ओर से संचालक को कंबल भेंट किए गए, जिनका वितरण बच्चों के बीच किया जाएगा।

कार्यक्रम में वाड्रफनगर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विवेक पाण्डेय, राम तीरथ मिश्रा, आशीष तिवारी, अवधेश दुबे, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, सचिव प्रिय नाथ दुबे, संयोजक उमेश दुबे, जिला समन्वयक राम बच्चन पाण्डेय, दीपक कुमार मिश्रा, राजपुर से विद्यानंद दुबे, रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष विकास दुबे सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बलरामपुर से सी.एल. द्विवेदी, श्याम बिहारी पाठक, गिरजा नंद पाठक, अभिषेक मिश्रा, ए.के. तिवारी, विनय कुमार पाठक, डोरा कोचली से मंटू मिश्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार धुरंधर तिवारी भी उपस्थित रहे। दोनों आश्रमों के संचालक प्रभाकर द्विवेदी एवं ममता द्विवेदी सहित कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष डॉ. बी.एन. द्विवेदी ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले विप्र बंधुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज शोषित, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।


अन्य पोस्ट