बलरामपुर

करम परब में शामिल हुए नेताम, सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और शांति की कामना
23-Sep-2026 7:53 PM
करम परब में शामिल हुए नेताम, सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और शांति की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

शंकरगढ़,23 सितंबर। ग्राम पंचायत लोधी (सरनापारा), विकासखंड शंकरगढ़ में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा समिति के तत्वावधान में विशाल करम परब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने करम देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, खुशहाली और शांति की कामना की।

करम परब के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने उपस्थित लोगों को करम परब की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि करम परब हमारी पुरानी जनजातीय परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परंपरा पीढिय़ों से चली आ रही है और आज भी पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी जनजातीय संस्कृति प्रकृति, परंपरा और सामुदायिक एकजुटता से जुड़ी हुई है, जिसे आने वाली पीढिय़ों तक संरक्षित और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मंत्री ने करम परब के माध्यम से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

 कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरमुनी निकुंज सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट