बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 16 सितंबर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलरामपुर जिले के अल्प प्रवास के दौरान राजपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। युवा कांग्रेस नेता राहुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री राहुल गुप्ता के निवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, बाइक रैली, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह, दानिश रफीक, लालचंद यादव, नीतीश ताम्रकार, अनुराग सिंह और आदर्श बंसल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। इनमें संतोष सिंह, राजेश यादव, मनोज अग्रवाल, दोमनिक एक्का, राजेश पांडेय, टिल्लू, विजय सिंह, अशोक सोनी, विद्यानंद दुबे, रवि सोनी, संजीव गुप्ता, सोनू यादव, राहुल भारती, शमीम अहमद, वकील अहमद, तेज प्रताप सिंह, संतोष दास, मुन्ना गुप्ता, ऐनुल अहमद, इकबाल अहमद, सत्यनारायण जायसवाल, हकीक हुसैन, लक्ष्मी सिंह एवं रामप्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।