बलरामपुर
बारिश से क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत तेज, कलेक्टर ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश
08-Sep-2026 9:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलरामपुर, 8 सितंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों में तेजी लाने और बारिश से क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत को लेकर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टीम और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने राजपुरीखुर्द-पस्ता-पाढ़ी मार्ग के 49 किमी तथा बलरामपुर-रामानुजगंज के 29 किमी सडक़ निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बारिश से बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।
निर्देशों के बाद निर्माण एजेंसियों ने क्षतिग्रस्त मार्गों का चिन्हांकन कर सुधार कार्य शुरू कर दिया है। बरियों, बासेन, पस्ता, भकुरा, राजपुर, झींगो, तातापानी और कमलपुर में दलदलनुमा सडक़ के कारण बड़े वाहनों के फंसने की समस्या को देखते हुए प्राथमिकता से मरम्मत कराई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, शेष कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे