बलरामपुर

30 फीट ऊंची मटकी फोडक़र श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी
06-Sep-2026 8:49 PM
30 फीट ऊंची मटकी फोडक़र श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 6 सितंबर। गांधी मैदान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा आयोजित भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 30 फीट ऊंची मटकी फोडऩे के लिए आयोजित प्रतियोगिता को देखने नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भारी भीड़ के चलते गांधी मैदान छोटा पड़ गया।

प्रतियोगिता में श्री राम सेना विश्रामनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 फीट ऊंची मटकी फोडक़र खिताब अपने नाम किया। मटकी फूटते ही पूरा मैदान जयघोष से गूंज उठा। दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ विजेता टीम का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामविचार नेताम अपनी धर्मपत्नी पुष्पा नेताम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर के विभिन्न हिंदूवादी एवं सामाजिक संगठनों को भगवान श्रीरामलला की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। अतिथियों और नागरिकों ने विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्षभर किए जाने वाले सेवा कार्यों की सराहना की। प्रतियोगिता के रोमांच और उमड़ी भीड़ के कारण आयोजन नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, एसडीएम प्रधान नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा, कन्हैया अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, आरएसएस के सुनील गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में विहिप-बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष जशु केशरी सहित आशीष चौबे, नयन गुप्ता, सुशील मेहरा, नेहाल कश्यप, सचिन पासवान, रंजन शर्मा, सूरज कश्यप, आकाश ठाकुर, रविशंकर कुशवाहा, निखिल गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, रितेश कुशवाहा, विद्यासागर पटेल, कुंदन, पप्पू यादव, सूरज पासवान, मनीष कश्यप, गोलू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगरवासियों, सामाजिक एवं हिंदूवादी संगठनों, अतिथियों और उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट