बलरामपुर
प. बंगाल के दुर्गापुर की मिली जिम्मेदारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 31 अगस्त। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पीएनओबी नियुक्त किया गया है। उन्हें पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने 29 अगस्त को नियुक्ति पत्र जारी कर यह जिम्मेदारी प्रदान की। इस नियुक्ति को संगठन ने युवा नेतृत्व पर विश्वास और संगठनात्मक क्षमता का सम्मान बताया है।
प्रतीक सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देने, युवाओं को जोडऩे तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर रामानुजगंज एवं सरगुजा क्षेत्र के कांग्रेस , युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए प्रतीक सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।