बलरामपुर

साहू समाज ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
27-Aug-2026 9:57 PM
 साहू समाज ने धूमधाम से  मनाया सावन महोत्सव

प्रतिभाओं व समाजसेवियों का हुआ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 27 अगस्त। नगर के काका लरंगसाय टाउन हॉल में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 26 अगस्त को सावन महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भोलेनाथ, दानवीर भामाशाह एवं मां कर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए सावन झूला सहित विभिन्न मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने सामाजिक एकता, संगठन और समाज के विकास पर जोर देते हुए कहा कि समाज को मजबूत एवं प्रगतिशील बनाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहू समाज जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जिलाध्यक्ष बंशीधर गुप्ता रहे। उनके मार्गदर्शन एवं उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रामसेवक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष बी.डी. लाल गुप्ता, सुनील गुप्ता एवं सुभाष गुप्ता सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने आभार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की कि नगर रामानुजगंज में साहू समाज की किसी बेटी का विवाह होने पर उसके परिवार को समाज की ओर से 5,100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

 इस घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में पार्षद पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता, हरिओम गुप्ता, विवेकानंद गुप्ता, राकेश गुप्ता, रवि गुप्ता, लल्लू गुप्ता, विवेक गुप्ता एवं मनीष गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, शोभा गुप्ता, रचना गुप्ता, प्रीति गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, नेहा गुप्ता एवं सुमन गुप्ता सहित समाज की महिलाओं की भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता रही।

सावन महोत्सव एवं सम्मान समारोह सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन ने समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोडऩे के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सामाजिक परंपराओं से जोडऩे का भी संदेश दिया।


अन्य पोस्ट