बलरामपुर
रामानुजगंज, 22 अगस्त। नगर के वार्ड नंबर 9 स्थित गांधी मैदान के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की घटना सामने आई। आग की चपेट में आने से एक गोवंश गंभीर खतरे में आ गया। मौके पर मौजूद समाजसेवी विकास दुबे ने तत्परता दिखाते हुए गोवंश को आग से सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि गांधी मैदान के समीप लगाए गए आग की चपेट में गोवंश के आने की जानकारी मिलते ही विकास दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए गोवंश को आग से बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई।
स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पशुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है। समाजसेवी विकास दुबे की तत्परता से गोवंश की जान बच गई। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।