बलरामपुर

देशभक्ति के रंग में रंगा राजपुर, निकली तिरंगा यात्रा
11-Aug-2026 8:51 PM
देशभक्ति के रंग में रंगा राजपुर, निकली तिरंगा यात्रा

राजपुर,11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को राजपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के मुख्य आतिथ्य में हुई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना है। उन्होंने बताया कि 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन जिले से लेकर ब्लॉक मुख्यालय और बूथ स्तर तक किया जा रहा है। नगर में निकली यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थी देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। कार्यक्रम में संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, विनय भगत, धरम सिंह, आकाश अग्रवाल, जगवंशी यादव, अंकुश सिंह, मुन्नालाल चौधरी, मनोज बंसल, अनिल तिवारी, बबलू यादव, संतोष तिवारी, राजेश यादव, शशिकला भगत, बबलू पांडेय, पंकज गुप्ता, प्रशांत सिंह, संदीप सोनी, बरकत अंसारी, गौरव उपाध्याय सहित अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र प्रधान, नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर, सीईओ संजय दुबे, संतोष सिंह समेत छात्र-छात्राएं, शिक्षक, ग्रामीणजन मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट