बलरामपुर

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक बने सुरेन्द्र यादव
22-Jul-2026 9:47 PM
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक बने सुरेन्द्र यादव

बलरामपुर/राजपुर, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में ग्राम बासेन निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र यादव को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। सुरेन्द्र यादव ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करेंगे तथा एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से सेवा और जनकल्याण के कार्यों को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।


अन्य पोस्ट