बलरामपुर
राजपुर, 11 जुलाई। बारियों मंडल के शक्ति केंद्र कुंदी कला स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक सशक्त समाज, जागरूक नागरिक और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा भी दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, एसएमसी उपाध्यक्ष राम लखन पावले, हरि नागेश, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश जायसवाल, मंडल महामंत्री श्रीमती बसंती राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि रामकरण सिंह, मंडल मंत्री पूरन नेताम, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नान साय रवि, किसान मोर्चा मंत्री परमानंद प्रधान, बूथ अध्यक्ष बृजमोहन प्रजापति, शिवपुर सरपंच भोला सिंह, विकास शांडिल्य, संजय जायसवाल, उपस्थित रहे।