बलरामपुर

फर्जी दस्तावेजों से लकड़ी तस्करी विफल, जांच शुरू
09-Jul-2026 9:22 PM
फर्जी दस्तावेजों से लकड़ी तस्करी विफल, जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 9 जुलाई। वन विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे लकड़ी परिवहन के प्रयास को विफल करते हुए एक ट्रक सहित 22.074 घनमीटर लकड़ी जब्त की है। कार्रवाई वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेई के निर्देश एवं वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बनो के नेतृत्व में कनहर बैरियर पर सघन जांच अभियान के दौरान की गई।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कनहर बैरियर पर जांच के दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी 9966 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में ट्रक में खम्हार, जामुन एवं नीलगिरी प्रजाति की कुल 89 लकडिय़ां, जिनका कुल आयतन 22.074 घनमीटर है, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परिवहन करते हुए पाई गईं।

अनियमितता पाए जाने पर वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित लकड़ी को जब्त कर लिया। इस संबंध में वन अपराध क्रमांक 21972/09, दिनांक 9 जुलाई 2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त ट्रक को चोरपहारी डिपो में सुरक्षित रखा गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।


अन्य पोस्ट